आगरा: बोदला मारुति स्टेट में मंदिर से 100 मीटर के भीतर मीट दुकानों पर भाजपाइयों का विरोध, दुकानों को कराया गया बंद
Agra, Agra | Jan 22, 2026 आगरा के बोदला चौकी क्षेत्र स्थित मारुति स्टेट में मंदिर से 100 मीटर के भीतर संचालित मीट दुकानों को लेकर विरोध हुआ। क्षेत्रवासियों की शिकायत पर भाजपा युवा नेता गौरव सारस्वत के नेतृत्व में प्रदर्शन कर दुकानों को बंद कराया गया। जय श्री राम के नारे लगे। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की।