कांके: रांची के कांके रिंग रोड स्थित इतवार बाजार के पास सड़क हादसे में एक स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल
Kanke, Ranchi | Jul 25, 2024 रांची के कांके रिंग रोड स्थित इतवार बाजार के पास सड़क हादसा हुआ है। रांची के कांके रिंग रोड स्थित इतवार बाजार के पास तेज रफ़्तार ट्रक ने स्कूटी को अपने चपेट में ले लिया। इस हादसे में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल स्कूटी सवार को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।