देेेवरिया: सलेमपुर क्षेत्र में राजकमल तिवारी अपहरण साजिश का हुआ खुलासा, STF की बड़ी कार्रवाई जारी
Deoria, Deoria | Dec 21, 2025 देवरिया के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में व्यापारी राजकमल तिवारी के अपहरण की साजिश रचने वाले गिरोह पर पुलिस और एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई जारी है। रविवार दोपहर एक बजे तक मिली जानकारी के अनुसार अब तक चार बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि चार नामजद आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस और एसटीएफ की टीमें लगातार दबिश देकर फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं।