सांगानेर: जयपुर की सनसिटी में झूला टूटने से बच्ची का सिर फटा, जबड़े और नाक की हड्डियां टूटी, आक्रोशित परिजनों ने न्याय की मांग की
जयपुर के हरमाड़ा थाना इलाके में स्थित सनसिटी में झूला टूटने से एक बच्ची के गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है। हालांकि घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। बच्ची अपार्टमेंट के पार्क में लगे एक झूले पर झूला झूल रही थी। इसी दौरान झूला टूटकर उसके सिर पर गिर गया उसके बाद उसका जबड़े और नाक की हड्डियां टूट गई। वहीं घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।