कनारोवां गांव में सोमवार सुबह 11 बजे पेड़ की डाली काटने के दौरान युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान 40 वर्षीय विरेंद्र लोहरा के रूप में हुई है। संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़े। परिजनों ने उन्हें बानो सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉ. मनोरंजन कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। सिर व चेहरे में चोट आई है, स्थिति स्थिर बताई गई।