बिहार: सरमेरा के मौर मोड़ पर सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत
Bihar, Nalanda | Apr 24, 2025 सरमेरा थाना क्षेत्र मौर मोड़ के पास 12 फरबरी को सड़क दुर्घटना में जख्मी हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह 8 बजे पटना में मौत हो गई। मृतक सरमेरा थाना क्षेत्र के जहाँगीर पुर गांव निवासी छोटेलाल प्रसाद के 42 वर्षीय पुत्र कमलेश कुमार है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सरमेरा थाना की पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया हैं।