ग्वालियर में एडवोकेट मृत्युंजय चौहान आत्महत्या मामले में मर्ग जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने रविवार दोपहर करीब 2 बजे बताया कि जांच में मंगेतर सब-इंस्पेक्टर और एक आरक्षक की भूमिका सामने आई है, जिसके बाद मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।