चरखारी: चरखारी के नरेड़ी गांव की एक किशोरी ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में इलाज जारी
महोबा जनपद के चरखारी थाना क्षेत्र के नरेड़ी गांव निवासी कृपाल की 17 वर्षीय पुत्री करिश्मा ने शुक्रवार समय तकरीबन 1 बजे अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। हालत खराब होने पर परिजन गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर द्वारा किशोरी का इलाज किया जा रहा है।