श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में बुधवार को सूरत (गुजरात) से आए 40 मनो-दिव्यांग बच्चों ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। दीप ज्योति वेलफेयर ट्रस्ट के इन बच्चों के लिए मंदिर प्रबंध समिति ने विशेष व्यवस्था की थी।सभी बच्चे ई-कार्ट के माध्यम से मंदिर परिसर पहुंचे। उन्होंने नंदीगृह से शांतिपूर्वक दर्शन किए। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर सहज संतोष और प्रसन्नता