भभुआ: भभुआ मुंडेश्वरी पैलेस में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक ने की प्रेस वार्ता
Bhabua, Kaimur | Aug 16, 2025 आज शनिवार को भभुआ मुंडेश्वरी पैलेस में 2:30 बजे पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अजय आलोक ने प्रेस वार्ता किया। उन्होंने कहा कि सासाराम में उधार के गांधी राहुल गांधी आ रहे हैं जो इनका असली नाम राहुल गांडी है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि बात करते हैं गरीबों की और यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर से लैंड करते हैं। एनडीए की सरकार में विकास हुआ है।