छतरपुर नगर: धर्मपुरा की आदिवासी महिलाओं का एसपी कार्यालय में प्रदर्शन, पानी का रास्ता बंद करने और धमकी देने का आरोप
छतरपुर के नौगांव थाना क्षेत्र की आदिवासी महिलाओं ने बुधवार दोपहर करीब 3 बजे एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने आरोप लगाया कि नल तक जाने वाले दोनों रास्ते बंद कर दिए गए हैं, जिससे कई परिवार पानी के लिए परेशान हैं। उन्होंने दबंगों पर छुआछूत, बच्चों को भगा देने और झोपड़ियां जलाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया।