बारियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलसू मोड़ के पास शुक्रवार को ट्रेलर और हाईवा वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। वाहनों की टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि दोनों वाहनों के चालक अपने-अपने वाहनों में बुरी तरह फंस गए। वंही दोनों वाहनों के केबिन के परखच्चे उड़ गए। वाहनों की टक्कर की आवाज से आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन की मदद से दोनों वाहनों को हटाया गया l