इटारसी में नगरपालिका परिषद के देखरेख में आयोजित अखिल भारतीय महात्मा गांधी स्मृति हॉकी प्रतियोगिता के चौथे दिन बुधवार शाम 5 बजे तक दर्शकों को जबरदस्त रोमांच और उच्च स्तरीय हॉकी देखने को मिली। दिन भर खेले गए तीन मुकाबलों में खिलाड़ियों की गति, तकनीक और जुझारूपन ने खेल प्रेमियों को अंत तक बांधे रखा। बिलासपुर, राजनांदगांव और सैफई की टीमों ने मुकाबले जीते।