हनुमानगढ़: टाउन में व्यक्ति से 542 ग्राम अफीम बरामदगी के मामले में पूछताछ में हुआ खुलासा, 13000 के लालच में सप्लाई करने आया था अफीम
हनुमानगढ़ टाउन में एक व्यक्ति से 542 ग्राम अफीम बरामदगी के मामले में आरोपी ने पुलिस समक्ष खुलासा करते हुए बताया कि 13000 के लालच के लिए वह हनुमानगढ़ अफीम सप्लाई करने के लिए आया था। आरोपी टाउन में आइसक्रीम की रेहडी लगता है। उसे एक व्यक्ति ने अफीम हनुमानगढ़ सप्लाई करने की एवज में 13000 रुपए का लालच दिया था।