बस्ती: कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई
Basti, Basti | Mar 11, 2025 कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। बैठक में जनपद के लगभग 25 विद्यालय के प्रबन्धक/ प्रधानाचार्य ने प्रतिभाग किया। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय के प्रबन्धक/प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि जनपद के समस्त विद्यालयों में संचालित वाहनों के प्रपत्र पूर्ण करा ले।