मड़ियाहू: रामनगर BRC पर हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम में दी गयी जानकारी,
रामनगर बीआरसी पर तीन से छह वर्ष के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को पूर्व प्राथमिक शिक्षा से जोड़ने के लिए हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह ने किया। बच्चों को शिक्षित करने में आंगनबाड़ी कार्यकत्री, शिक्षक व विद्यालय प्रबंध समिति के जिम्मेदार इस दिशा में सार्थक पहल करना करें।