मड़ियाहू: दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करने पर पिता ने पति समेत 6 के खिलाफ बरसठी थाने में दर्ज कराया मारपीट व उत्पीड़न का मुकदमा
बेटी के ससुराल वालों से परेशान होकर वाराणसी जिला निवासी पिता ने बरसठी थाने पर तहरीर देकर बेटी के पति-सास समेत 6 लोगों पर मारपीट व दहेज उत्पीड़न मुकदमा दर्ज कराया है। वाराणसी जिले के बड़ागांव थाना अंतर्गत रसूलपुर छावनी निवासी इस्लाम अपनी बेटी की शादी दो वर्ष पूर्व बरसठी थाना के सरायविक्रम गांव के समीर अली के साथ की थी।