पीपलदा: अयानी सहकारी समिति की उचित मूल्य दुकान से 96 कट्टे गेहूं चुराने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
Pipalda, Kota | Dec 18, 2024 जिले के अयाना थाना क्षेत्र की अयानी ग्राम सेवा सहकारी समिति की उचित मूल्य दुकान से 96 कट्टे गेंहू चोरी होने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।अयाना थानाधिकारी श्याम चौधरी ने बुधवार सुबह साढ़े 10 बजे जारी प्रेस नोट में बताया कि 17 जून 2024 को फरियादिया अनोखी मीणा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उचित मूल्य दुकान से 96 कट्टे गेंहू चोरी हो गया।