शाहबाद: समरानिया में रामोत्सव की प्रथम वर्षगांठ मनाई गई, विद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम
Shahbad, Baran | Jan 22, 2025 स्वामी विवेकानंद विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय समरानियां में आज राम उत्सव के प्रथम वर्षगांठ मनाई गई। जानकारी बुधवार शाम 5 बजे दी। विद्यालय के उत्सव एवं जयंती प्रमुख रणजीत सिंह कुशवाह ने जानकारी देते हुए बताया की संपूर्ण भारतवर्ष में आज ही के दिन अयोध्या में श्री राम भगवान के भव्य मंदिर में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की गई।