धौलपुर: जानलेवा मारपीट के आरोपी को 5 वर्ष का कारावास, साथ ही 5 हजार रुपये के अर्थदंड से किया दंडित
करीब 6 साल पुराने जानलेवा मारपीट के मामले में जिला एवं सेशन न्यायालय धौलपुर ने एक आरोपी को 5 साल के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उसे 5 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। डीजे कोर्ट के लोक अभियोजक शैलेंद्र मथुरिया ने बताया कि मामला 26 दिसंबर 2019 का है। जिसमें धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाने में गढ़ी करीलपुर निवासी सिरनाम उर्फ सिन्नाम पुत्र दिमान सिंह ठा