13 दिसंबर शनिवार समय 12 कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने अपनी पूज्य माता स्वर्गीय श्रीमती गुलाब बाई की स्मृति में मानव सेवा का एक सराहनीय कार्य करते हुए नगर के मंगलभवन परिसर में वाटर कूलर की स्थापना करवाई है। इस पहल से अब मंगलभवन परिसर एवं आसपास आने-जाने वाले जरूरतमंद, आमजन, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।