राजगढ़ी: होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मरे युवक का परिजनों ने जिला अस्पताल से नहीं उठाया शव, अस्पताल में किया हंगामा
आज शनिवार को जब युवक का शव जिला अस्पताल पहुंचा तो उसकी हत्या की आशंका जताते हुए परिजनों ने हंगामा कर दिया। उसके बाद जिला अस्पताल के तीन डॉक्टरों का पैनल बनाकर शव का पोस्टमार्टम किया। जिसमें युवक की मौत हृदय गति रूकने से बताई गई। लेकिन उसके बाद भी परिजन नहीं माने और शव उठाने मना कर दिया,एसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी टीम घटना की सघन जांच शुरू कर दी है।