कर्वी: चित्रकूट पहाड़ी के बागै नदी में डूबने से दो मासूमों की हुई मौत, गांव में पसरा मातम
चित्रकूट के पहाड़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर 12 बजे बड़ा हादसा हो गया। बागै नदी के चकरेही घाट पर डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे नहाते समय या पैर फिसलने से गहरे पानी में चले गए। ग्रामीणों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन देर हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे, गांव में शोक की लहर है।