शारदा नगर स्थित कार्यालय पर रविवार दोपहर 3:30 बजे मानव कल्याण ट्रस्ट द्वारा गरीब, बेसहारा एवं विधवा महिलाओं को रजाई, राशन वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें संस्था से जुड़े लगभग 90 बेसहारा परिवार लाभान्वित हुए। संस्था 12 वर्षों से बेसहारा एवं विधवा महिलाओं की सेवा में कार्यरत है।