बेगूसराय: सदानपुर बहियार से 4,080 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद, 01 शराब तस्कर गिरफ्तार
बलिया थाना क्षेत्र के सदानपुर बहियार से 4,080 बोतल अवैध विदेशी शराब को पुलिस ने जप्त किया है. इस दौरान एक शराब तस्कर भी गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सदानपुर बहियार के पास एक हाइवा ट्रक में गिट्टी के अंदर अवैध शराब छिपाकर लाया गया है.