देहरादून: विद्युत कटौती को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपने आवास पर रखा 1 घंटे का मौन उपवास
विद्युत कटौती को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज अपने आवास पर 1 घंटे का मौन उपवास रखा। उनका कहना है कि लगातार गर्मी से लोग परेशान है ऐसे में विद्युत कटौती हो रही है । जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मगर विद्युत विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है । इससे आक्रोशित होकर हरीश रावत आज अपने आवास पर 1 घंटे का मौन उपवास रखा