सिवनी: सिवनी में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक गुटखा नष्ट, कई दुकानों और रेस्टोरेंट से नमूने लिए गए
Seoni, Seoni | Sep 17, 2025 सिवनी में खाद्य प्रशासन दल ने बखारी रोड स्थित अजय रजक किराना स्टोर्स से चिरौंजी का नमूना जांच हेतु लिया और अमानक पाए गए 100 पैकेट गुटखे का विनष्टीकरण किया। बुधवार को बताया गया कि इसी प्रकार गत दिवस अमराई रेस्टोरेंट भोमाखेड़ा में भंडारण कक्ष से कीड़े लगे पोहे का सैंपल लिया गया और संचालक को सुधार सूचना पत्र जारी किया गया।