बदायूं: नौशेरा गांव में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, मायका पक्ष ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया
Budaun, Budaun | Jan 3, 2026 बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के बीबीपुर गांव के रहने वाले जयपाल सिंह ने अपनी बेटी पूनम की शादी थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के नौशेरा गांव के रहने वाले देवेंद्र के बेटे यशवीर से लगभग 6 साल पहले की थी। बताया जाता है कि पूनम ने कुंडे पर फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। मायका पक्ष कहना है कि दहेज की खातिर पूनम को फांसी के फंदे पर लटका कर हत्या की गई है।