इटावा: सदर तहसील के आईटीआई चौराहे पर दो प्राइवेट स्लीपर बसों के टकराने से हुई क्षति, यात्री बाल-बाल बचे
Etawah, Etawah | Jun 22, 2025 सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत स्थित आईटीआई चौराहे के हाईवे सर्विस रोड पर शनिवार देर रात्रि लगभग डेढ़ 2 बजे स्लीपर प्राइवेट दो बसों में आपस में टक्कर हो गई, जिससे दोनों बसों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए, टक्कर से बसों में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया गनीमत रही किसी को चोट नहीं पहुंची। हालांकि हंगामा की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया।