गुरुग्राम में सर्दी से बचने के लिए जलाई कोयले की अंगीठी ने एक युवक की जान ले गई। सेक्टर-47 स्थित मालबू टाउन के पीछे ईडब्ल्यूएस टाइप के कमरे में किराए पर रहने वाले पश्चिम बंगाल निवासी मंजू लाल (19 वर्ष) सोमवार देर रात सोते समय अंगीठी पर गिर गया। उसका चेहरा झुलस गया और दम घुटने से मौत हो गई।