बासोदा: बासौदा के काली पठार में आपसी रंजिश को लेकर महिला व उसके बच्चे के साथ मारपीट करने का मामला, केस दर्ज
Basoda, Vidisha | Jun 17, 2025 मंगलवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार बासौदा के काली पठार में आपसी रंजिश को लेकर एक आरोपी द्वारा महिला और उसके बच्चे के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है फरियादी महिला की शिकायत पर आज बासौदा शहर थाना पुलिस ने आरोपी लक्की चिढार के खिलाफ मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की कार्यवाही शुरू कर दी है घटना सोमवार शाम करीब 5:00 की बताई जा रही है