कानपुर: नौबस्ता के प्रॉपर्टी डीलर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
नौबस्ता में प्रॉपर्टी डीलर सौरभ द्विवेदी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। परिजनों ने गुरुवार 1बजे आरोप लगाते हुए बताया कि, मृतक ने अपनी जीवन भर की कमाई से एक जमीन का किसान से एग्रीमेंट कराया था लेकिन कुछ लोगो ने अपना दावा करते हुए जमीन पर कब्जा कर लिया। जिससे वह बहुत परेशान था। हनुमंत थाना पुलिस, कमिश्नर और डी एम तक शिकायत की गई थी पर कोई सुनवाई नहीं हुई।