लाडपुरा: कॉमर्स में कोटा 39वें स्थान पर फिसला, 4 साल में सबसे खराब रिजल्ट, पिछले साल से 23.2% कम, साइंस में 98.02% रहा
Ladpura, Kota | Mar 31, 2026 राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं विज्ञान, आट्र्स और कॉमर्स का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया। कोटा में इस बार कॉमर्स का रिजल्ट काफी कम रहा है। इसमें 23.2% की कमी इस बार रही है। जबकि पिछले साल कोटा में कॉमर्स का रिजल्ट 99.13 रहा था जो घटकर इस साल 76.13 प्रतिशत रह गया। पिछले चार साल में कॉमर्स का यह सबसे खराब रिजल्ट रहा है।