मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के उधोडीह के एक युवक जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा काठीकुंड की एक महिला को शादी का झांसा देकर तमिलनाडू ले जाकर पाँच साल तक यौन शोषण करने व दो बार जबरन गर्भपात कराने का एक मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता द्वारा मधुपुर थाना में आरोपी जीतेन्द्र यादव के विरूद्घ मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।