मैनपुरी: कुर्रा क्षेत्र में किसान का जली हुई अवस्था में खेत में मिला शव, पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कुर्रा थाना क्षेत्र के सेहाखुर्द निवासी बेचेलाल पुत्र हजारीलाल खेत में पानी लगाने के लिए गए हुए थे। तभी उनका संदिग्ध परिस्थिति में जली हुई अवस्था में खेत में शव पड़ा मिला। शव की सूचना मिलते ही मौके पर सीओ और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच मामले में शुरू कर दी है।