देहरादून: नो पार्किंग जोन में गाड़ी खड़ी करने वाले सावधान रहें, ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे वाहनों के खिलाफ की कार्रवाई
देहरादून के परेड ग्राउंड क्षेत्र में नो पार्किंग नियम तोड़ने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस ने सख्त अभियान चलाया है। नो पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ियों को अब मौके से टो किया जा रहा है और चालान भी काटे जा रहे हैं। परेड ग्राउंड के आसपास बिना अनुमति गाड़ी खड़ी करने वालों को भारी जुर्माना भरना पड़ रहा है।