जगाधरी: यमुनानगर में शादी का झांसा देकर लड़की का अपहरण, मामला दर्ज
शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे लड़की की मामी ने बताया कि उसकी भांजी उसके पास रहने के लिए आई थी। जब वह घर से बाहर गई तो वापस लौटी तो वह घर पर नहीं थी। तलाश करने पर पता लगा के एक लड़का उसे शादी का झांसा देकर अगवा कर अपने साथ ले गया है। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश को शुरू किया है।