देवसर: देवसर में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का आयोजन किया गया
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कष अभियान में सभी जनजातीय परिवारों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए कौशल विकास, उद्यमिता संवर्धन और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। सभी पात्र जनजातीय परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर उपलब्ध कराना और उनके गांवों में सड़क, पानी, बिजली जैसी बुनियादी सेवाओं का विस्तार किया जायेगा।