पत्थलगांव: कांसाबेल में माँ काली पूजा पंडाल पहुंचे पूर्व विधायक रामपुकार सिंह, क्षेत्रवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की
कांसाबेल में दीवाली और मां काली की पूजा हर्षोल्लास पूर्वक आयोजित किया जा रहा है। पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के कांसाबेल में पूर्व वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह और प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री व जिला पंचायत सदस्य आरती सिंह ने पूजा पंडाल में उपस्थित होकर मां काली के समक्ष नत मस्तक हुए एवं क्षेत्रवासियों के लिए सुख शांति और समृद्धि की कामना किया।