महागामा: महागामा में चैती छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया, मंगलवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया गया
Mahagama, Godda | Mar 24, 2026 महागामा प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में चैती छठ पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। मंगलवार को छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।इस दौरान छठ गीत से माहौल भक्तिमय हो गया। बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही चार दिवसीय चैती छठ पूजा समाप्त हो जाएगा।