औरैया: ओमनगर निवासी पीड़ित महिला ने ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई
घरेलू हिंसा, मारपीट और आर्थिक शोषण से त्रस्त एक महिला ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की मांग करते हुए प्रार्थना-पत्र दिया है। ओमनगर निवासी रश्मी देवी पत्नी कमल सिंह ने बताया कि वह लंबे समय से पति एवं ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ना झेल रही हैं। पीड़िता के अनुसार 01 नवंबर 2024 को पति ने चोरी से बैग में रखे कागजात निकाल लिए। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई, सिर को