अयोध्या में प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन 25 दिसंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर शहर के चर्चों को आकर्षक ढंग से सजाया और संवारा जा रहा है। सौरभ एलेन मशी ने बुधवार शाम 5:00 बजे जानकारी से बताया कि रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और क्रिसमस ट्री से चर्चों की रौनक बढ़ गई है। आज रात 11:30 बजे विशेष प्रार्थना सभा के साथ प्रभु यीशु का जन्मोत्सव मनाया जाएगा,