सफीपुर: सफीपुर के माँखी में पड़ोसियों ने सास-बहू पर किया हमला, घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीटा, सीसीटीवी फुटेज सामने आया
Safipur, Unnao | Dec 8, 2025 सफीपुर के माखी थाना क्षेत्र के पंडितखेड़ा मजरा भदेवना में बीते 3 दिसंबर बुधवार सुबह 11 बजे एक महिला और उसकी बहू पर पड़ोसियों ने जानलेवा हमला कर दिया था। पीड़िता रज्जो ने तहरीर में आरोप लगाया कि कंचन और उसके परिवार के लोग घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। बीच-बचाव में आई बहू को भी पीटा गया, जिसमें उसके सोने के जेवर गिरकर खो गए। मारपीट के दौरान दोनों