उज्जैन शहर: नीलगंगा चौराहा से हरि फाटक ब्रिज तक मार्ग चौड़ीकरण का आयुक्त ने किया निरीक्षण, धीमी गति पर जताई नाराज़गी
उज्जैन में मार्ग चौड़ीकरण कार्यों की धीमी प्रगति पर संभाग आयुक्त श्री आशीष सिंह ने सख्त नाराज़गी जताई। गुरुवार को उन्होंने निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा के साथ टैगोर चौराहा-दो तालाब, गेल इंडिया-नीलगंगा चौराहा और मंछामन हरी फाटक ब्रिज तक चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। अधिकारियों और ठेकेदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि कार्यशैली में सुधार लाएं, अन्यथा कार्र