रामनगर: बिंदौरा ओवर ब्रिज के पास चलती कार बनी आग का गोला, कार सवार लोगों ने उतरकर बचाई जान, कार जलकर हुई राख
बिंदौरा ओवर ब्रिज के पास चलती कार बनी आग का गोला कार सवार लोगों ने उतरकर बचाई जान। कार जलकर हुई राख। घटना शनिवार की शाम करीब 6:30 बजे की है। कार से अचानक धुंआ निकलने लगा। कार सवार सभी लोग कार से उतर गए।अचानक कार में आग लग गई। कार जलकर राख हो गई।सूचना पाकर मसौली पुलिस मौके पर पहुंची। गनीमत रही बड़ा हादसा नहीं हुआ।