वेलहन महेशपुर स्थित श्रावस्ती चीनी मिल नानपारा क्रय केंद्र पर किसान स्वयं अपने हाथों से गन्ना ट्राली खाली करने को मजबूर हैं। यह स्थिति योगी सरकार के उन दावों के विपरीत है, जिनमें किसानों को किसी कठिनाई का सामना न करने की बात कही गई थी। इस संबंध में नानपारा चीनी मिल के जीएम से किसानों ने व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है