बारुन: यूरिया संकट से बारुण में बेहाल किसान, लंबी कतारों और हंगामों के बीच मिल रही समिति खाद
बारुण में यूरिया खाद की किल्लत से किसान बेहाल हैं। सुबह चार बजे से ही किसान बिस्कोमान केंद्र पर लाइन में लग जाते हैं। घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें सिर्फ तीन बोरी यूरिया ही मिल रहा है।सोमवार को वितरण के दौरान धक्का-मुक्की और हंगामा तक की नौबत आ गई।