मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के हरि के पुल के पास गुरुवार शाम अचानक एक बिरयानी के खोखे में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। आग इतनी तेजी से भड़की कि पास में खड़ी एक स्कूटी भी पूरी तरह जलकर खाक हो गई।