हज़ारीबाग: हजारीबाग में दिल दहला देने वाला कांड: अंधविश्वास के नाम पर मासूम की हत्या!
हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुम्भा गांव में अंधविश्वास की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मंगला जुलूस की रात लापता हुई 13 वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि तंत्र-मंत्र और बलि की कुप्रथा के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में बच्ची की मां समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना समाज में फैले अंधविश्वास और कुरीतियों पर गंभीर सवाल खड़े करती है।