फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच की 48 सदस्यीय टीम ने कैब में सवारी बैठाकर लूटने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया
आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि 04 मार्च को उसने अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर रेलवे रोड बल्लबगढ़ से कोसी कलाँ मथुरा के लिए एक टैक्सी बुक कराई और अपने साथियो के साथ मिलकर कोसी के लिए रवाना हो गए। रास्ते में आरोपियो ने पलवल फ्लाईऑवर से पहले गाडी को बाहाने से रुकवाया और फिर ड्राइवर से फोन व अन्य सामन छीन लिया तथा टैक्सी चालक के हाथ पैर बांध कर फैक दिया